फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, मां का पैर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड पर जमीन विवाद को लेकर रविवार शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में कुल्हाड़ी लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी मां का पैर टूट गया। पुलिस ने घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


भूड़बराल निवासी कोमल पत्नी मिंटू का अपने देवर प्रदीप से गगोल रोड के कताई मील स्थित खेती की जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बताया गया कि जमीन के मुख्य रास्ते पर कोमल ने दीवार लगाकर गेट लगा रखा है, जिस कारण प्रदीप अपने खेत पर नहीं जा पाता। रविवार शाम प्रदीप ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा लेकिन कोमल ने गेट नही खोला। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद प्रदीप अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर जमीन पर पहुंचा और दीवार तोड़ने लगा। कोमल अपने बेटे उज्जवल और क्रिश के साथ पहुंची। आरोप है कि प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोमल और उज्जवल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों को अधमरा छोड़कर आरोपी भाग निकले। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें