उकसाने वाले चाचा को भी किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। गांव बढ़ला कैथवाड़ा में तीन दिन पहले पिता राजेंद्र की फावड़ा मारकर हत्या करने वाले पुत्र अरुण को मुंडाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही हत्या करने के लिए उकसाने वाले चाचा राजकुमार को भी गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना मुंडाली क्षेत्र के बढ़ला कैथवाड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर फावड़े से पिता राजेंद्र की हत्या करने वाले आरोपी बेटे अरुण को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ-साथ हत्या के लिए उकसाने वाले उसके एक चाचा राजकुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने आरोपी के कपड़ों व हत्या में प्रयुक्त डंडा व फावड़ा भी बरामद कर लिया है। जांच अधिकारी थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
-