मेरठ..कंवलजीत..राधा गोविन्द मंडप में हुआ भागवत कथा का आयोजन......संवाद
गंगानगर। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन महामंडलेश्वर अभयानंद सरस्वती महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा श्रीमद्भागवत के सिद्धांतों को जीवन में गहराई से अपना लेना चाहिए। हमें दृढ़ विश्वास होना चाहिए कि भगवान हैं, ईश्वर महान हैं। हमने भगवान को नहीं देखा फिर भी किसी के बताने पर हम विश्वास करते हैं मानते हैं। श्री भागवत जी का महामंत्र है कृष्णाय वासुदेवाय परमे परमात्मने प्रणत क्लेश नशाय गो विदाए नमो नमः। भागवत जी के इस मंत्र का 40 दिन तक जाप करेंगे तो फल मिलेगा। उन्होंने कहा कभी आप जीवन में विपत्ति आए तो यह महामंत्र है आपके दुखों को दूर करेगा। महाराज ने श्रीकृष्ण के प्रथम विवह, बाणासुर वध के बारे में बताया। उन्होंने कहा खुद से बनाकर भगवान को भोग लगाने से से वह प्रशन्न होते हैं। उन्होंने सुदामा कथा का वर्णन हुआ। कथा में मनोज कुमार, बबीता अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, वृंदा अग्रवाल, आरके प्रसाद, विपुल सिंघल व मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।