फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा सिपाही, महिला ने डंडों से पीटकर निकाला, वीडियो वायरल

Mon, 12 Mar 2018 11:01 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सिपाही की पिटाई
विज्ञापन

यूपी पुलिस का सिपाही किसी एक घर में घुस गया। विरोध करने पर नहीं माना तो महिला ने डंडों से पीट-पीटकर घर से निकाला। वीडियो हुआ वायरल...

विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां सादे कपड़ों में सिपाही एक घर में घुस गया। घर में बैठी महिला ने विरोध किया तो सिपाही नहीं माना। गुस्साई महिला ने डंडा उठाकर सिपाही को गली तक पीटा। गली में भी सिपाही की पिटाई की गई। सिपाही चुपचाप थाने लौट गया, लेकिन वीडियो वायरल हुआ तो मामले की पोल खुल गई। प्रकरण छपरौली क्षेत्र का बताया जा रहा है। अधिकारी गुपचुप जांच में जुटे हुए हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। वीडियो में एक महिला डंडे से एक व्यक्ति की गली में पिटाई कर रही है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सिर्फ अपना बचाव करता ही नजर आ रहा है। यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। पुलिस अधिकारियों तक यह भनक पहुंची है कि वीडियो में सादे कपड़ों में पिट रहा व्यक्ति जिले के एक थाने का सिपाही है। छपरौली क्षेत्र के एक गांव में वह किसी महिला के घर में घुस गया था। महिला ने घर आने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। नाराज महिला ने डंडा उठाकर सिपाही को दौड़ा लिया। वीडियो में महिला अकेले ही उसकी पिटाई कर रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें : बंदी ने Facebook पर अपलोड की 'जेल की सेल्फी', खूब हो रही वायरल

विज्ञापन

बताते हैं कि कुछ ग्रामीणों ने बाद में सिपाही का पीछा भी किया था, लेकिन वह भाग निकला। वारदात के दिन सब शांत रहा, लेकिन वीडियो वायरल होने से पूरे प्रकरण की पोल खुल गई। अधिकारी इस प्रकरण की गुपचुप जांच करा रहे हैं। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं है, अगर ऐसा मामला है और कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें