फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पानी गर्म करने की रॉड से करंट लगने से सिपाही की मौत

विज्ञापन
दौराला - मृतक निखिल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
मलपुरा (आगरा)/दौराला। थाना मलपुरा क्षेत्र के बमरौली रोड स्थित केसीआर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को थाना मलपुरा में तैनात सिपाही निखिल (29) की करंट लगने से मौत हो गई। थाना पुलिस के मुताबिक मेरठ के गांव दादरी सकौती निवासी निखिल मोतला वर्ष 2021 बैच के आरक्षी थे। वह थाना मलपुरा में ही तैनात थे। किराए पर केसीआर कॉलोनी के एक मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए रॉड से पानी गर्म कर रहे थे। इसी बीच उसमें करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना परिजन को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, निखिल के निधन की सूचना उसके परिजन को मिली तो परिवार में मातम पसर गया। बताया गया कि वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार को निखिल छुट्टी खत्म होने पर आगरा लौट गए थे लेकिन बृहस्पतिवार सुबह उनके निधन की सूचना मिली। सूचना मिलने पर परिवार के लोग आगरा के लिए रवाना हो गए। निखिल दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता प्रदीप मोतला मंडौरा समिति के चेयरमैन हैं। ग्रामीणों के अनुसार उनकी शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। उनकी एक बेटी है।

दौराला - मृतक निखिल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें