वहीं, नेशनल भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिपाही का शव उनके पैतृक गांव पहुंचने पर परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन वहां पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया गया है। यह अनुचित है। अनुसूचित जाति के लोग इस कार्रवाई से अकेला और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा जल्द कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया तो नेशनल भीम आर्मी द्वारा परिवार के साथ देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविश कुमार, राजा अंबेडकर, आकाश धरानिया, कपिल अंबडेकर, सुरेंद्र कुमार, सुकर्मपाल, युवा जिलाध्यक्ष राहुल अंबेडकर मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/