फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: 27 साल बाद दीपावली पर सूर्यग्रहण, मंगलवार को पूरे दिन नहीं होगा पूजा-पाठ

Fri, 21 Oct 2022 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में इस बार दिवाली पर 27 साल बाद सूर्य ग्रहण लग रहा है। वहीं सूतक काल के चलते मंगलवार को पूरा दिन धार्मिक कार्य व पूजा-अर्चना नहीं होंगे। गोवर्धन पूजा में भी 1 दिन का अंतर आ गया है।
विज्ञापन
सूर्यग्रहण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर 27 साल बाद सूर्य ग्रहण है। ऐसी स्थिति इससे पहले 1995 में बनी थी, जब दीपावली के दिन ही सूर्य ग्रहण लगा। इस बार एक महीने के अंदर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लग रहे हैं। 24 अक्तूबर को शाम 5:04 बजे से अमावस्या तिथि आरंभ होकर 25 अक्तूबर मंगलवार की शाम 4:35 मिनट तक रहेगी।

विज्ञापन


आचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि
आचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि 25 अक्तूबर मंगलवार को सूर्यग्रहण का नजारा दिखाई देगा। कार्तिक के महीने के आखिरी दिन पूर्णिमा गंगा स्नान पर 8 नवंबर 2022 मंगलवार को दोपहर 2:39 से शाम 6:19 तक चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के चैप्टर चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि 24 अक्तूबर को दीपावली पर्व और 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।

ये सूर्य ग्रहण देश में कई जगहों पर दिखेगा। सूर्य ग्रहण की वजह से दिवाली पूजन व गोवर्धन पूजा में एक दिन का अंतर रहेगा। धार्मिक दृष्टि से भी यह दिन खास रहेगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण हुआ था, लेकिन वो देश में नहीं दिखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

विज्ञापन

खगोल वैज्ञानिक के मुताबिक
खगोल वैज्ञानिक के मुताबिक भारत से दिखाई देने वाला अगला बड़ा सूर्य ग्रहण 21 मई 2031 को होगा। जो कि वलयाकार ग्रहण रहेगा। इसके तीन साल बाद 20 मार्च 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखेगा।

मंगलवार को पूरे दिन नहीं होगा पूजा पाठ
सूर्यग्रहण और सूतक काल के चलते 25 अक्तूबर को पूजा पाठ नहीं होंगे। मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के चैप्टर चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व से ही आरंभ हो जाता है।

यह भी पढ़ें:MEERUT: छात्रा के अपहरण का मचा हल्ला, पुलिस अफसरों में मच गया हड़कंप, सामने आया चौंकाने वाला सच

सूर्य ग्रहण अवधि के दौरान बूढ़े, बच्चे और बीमार ग्रहण से तीन घंटे पहले खाना खा लें। ग्रहण अवधि में मंत्र जाप ध्यान और भगवान का कीर्तन करें। इस समय दान पुण्य करना चाहिए। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा स्थल और पूरे घर में गंगाजल छिड़ककर शुद्धि करण करें।

खंडग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा
आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार 25 अक्तूबर को ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 2:29 पर होगा। ग्रहण का मध्य 4:30 सायं ग्रहण और समाप्ति 6:32 सायं पर अरब सागर में खत्म होगा। ग्रहण शाम 4:30 पर अपने चरम पर रहेगा। ग्रहण की अवधि 4 घंटा 3 मिनट होगी। इस वक्त देश में दिखना शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें