फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मूसलाधार बारिश से उफान पर सोलानी

Tue, 13 Aug 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। उत्तराखंड और खादर क्षेत्र में हुई मूसलाधार भारी बारिश से सोलानी नदी उफान पर आ गई। नदी से बाहर निकलकर गांवों के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। रविवार रात मूसलाधार बारिश के बाद नदी से बाहर निकलकर खेतों व गांवों के रास्तों पर भरना शुरू हो गया।, जिससे खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गई।
विज्ञापन


गांव रामनगर, रजगल्ला पुर, शेरपुर नगला, धुममनपुरी, पांचली के रास्तों पर दो से तीन फीट पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीण जसविंदर सिंह ज्ञानी, राजेंद्र पांचली, राजू प्रजापति, साधु राम, याद राम प्रजापति, गुलशन कुमार, आनंद कुमार का कहना है कि खेतों में पानी भर जाने से फसलों को नुकसान हो रहा है। धान और ज्वार की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या बन गई है। गन्ने की फसल को भी नुकसान है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में करीब 15 फीट पानी होने से नदी पार करना संभव नहीं है। रामनगर और रजगल्लापुर गांव के बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित गांवों में चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें