फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुलिस ने रविवार को गांव हरीनगर में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


रविवार को गांव लिब्बरहेड़ी कोतवाली मंगलौर (उत्तराखंड) निवासी अल्पसंख्यक वर्ग के कुछ लोग पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी इरफान के घर पर भात देने आए थे। उन्होंने आतिशबाजी की तब चिंगारी कश्यप समाज के आशीष के घर पर गिर गई थी। इसका विरोध जताने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इरफान पक्ष का रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को आशीष के पिता सूरजपाल कश्यप की तहरीर पर सलमान, इरफान, मुन्ना, हसीन, नूरा, गुलजार, ताजीम, नसीम, काला, मोलू, निवासी गांव हरीनगर व इकरार और इंतजार निवासी गांव लिब्बरहेड़ी सहित 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा व बस्ती में आग लगा देने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें