फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला हादसा: सहारनपुर में रेलवे लाइन पर मिट्टी का भारी कटान, अचानक रोकनी पड़ी रेल, अन्य 16 ट्रेनें हुईं रद्द

Mon, 26 Sep 2022 02:41 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में यमुना नदी में बढ़े जलस्तर के कारण मिट्टी का भारी कटान शुरू हो गया है। कटान के कारण सरसावा के पास शाहजहांपुर में रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक की अप और डाउन लाइनें बैठ गईं। इस दौरान एक ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
मिट्टी का कटान होने से बैठी रेलवे लाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड से सटे क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं। सहारनपुर जनपद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। यहां सरसावा थानाक्षेत्र में यमुना ने मिट्टी का भारी कटान किया है। इस कारण सोमवार को यहां बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

क्षेत्र से गुजर रही रेलवे लाइन पर बिछे पत्थर और मिट्टी का कटान हो गया। इस कारण फाटक के समीप रेलवे लाइन बैठ गई। बताया गया कि इसी दौरान जनसेवा एक्सप्रेस ट्रैक पर आ रही थी, लेकिन सूचना मिलते ही चालक द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को फाटक पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। वहीं अन्य ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा गम का पहाड़
 

जानकारी के अनुसार यमुना नदी में भारी जल के चलते सरसावा के पास शाहजहांपुर में रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक की अप और डाउन दोनों लाइने बैठ गईं।

 

ट्रैक के नीचे से पत्थर और मिट्टी का जबरदस्त कटान हुआ है। जिसके चलते जनसेवा एक्सप्रेस को शाहजहांपुर से मात्र आधा किलोमीटर पहले ही आकस्मिक ब्रेक लगाकर रोका गया। जानकारी लगने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मरम्मतर कार्य शुरू कराया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दोनों ओर से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। रेलवे ट्रैक की मरम्मत कराई जा रही है। 

विज्ञापन

16 ट्रेनों को किया गया रद्द
उत्तर रेलवे ने फिलहाल 28 ट्रेनों की सूची जारी की है। जिनमें से 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जो सहारनपुर से होकर गुजरने थी। बाकी 12 ट्रेनों को जो लंबी दूरी की है, का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इन ट्रेनों को मुरादाबाद और अंबाला से वाया पानीपत दिल्ली, गाजियाबाद से होकर निकाला जाएगा
विज्ञापन


सहारनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने बताया कि रात्रि 8:00 बजे ट्रैक को ठीक करके रेल संचालन सुचारु कराया गया। सबसे पहले सहारनपुर से मालगाड़ी को निकाला गया। इसके बाद आठ घंटे से शाहजहांपुर में घटनास्थल पर खड़ी अमृतसर-बनमुखी जनसेवा एक्सप्रेस को निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अप और डाउन में दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया है। ट्रेनों को कॉसन देकर अत्यंत धीमी गति से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें