- नोएडा कमिश्नरेट में तैनात है सिपाही पुनीत कुमार
मेरठ। नोएडा कमिश्नरेट सेक्टर-20 में तैनात एसओजी सिपाही पुनीत कुमार को गांजा तस्करी कराकर अवैध लाभ प्राप्त करने के भ्रष्ट आचरण के आरोप में न्यायालय अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट/भ्रष्टाचार निवारण (कोर्ट संख्या दो) सुधाकर दुबे ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अभियोजन अधिकारी के अनुसार आरोपी एसओजी सिपाही पुनीत कुमार ने गांजा तस्कर महिला के साथ आपराधिक कार्यों में मदद कर अवैध लाभ लिया। यह पद के कृत्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेेने के लिए न्यायालय से प्रार्थना की थी। एफआईआर एसओजी टीम के प्रभारी निरीक्षक सतवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है।