फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षा से ही से आगे बढ़ेगा समाज

Sun, 13 Sep 2026 09:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जा मुल्तानी वेलफेयर सोसाइटी की नगर कमेटी गठित, 40 लोगों को सौंपी बिरादरी की जिम्मेदारी
विज्ञापन

जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मिर्जा मुल्तानी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पूर्व सभासद साजिद हसन के आवास पर नगर कमेटी के गठन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सरधना नगर के 40 लोगों को बिरादरी से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंजीनियर उस्मान, हाजी मुबीन, आबिद अली एडवोकेट, वसीम, मोहम्मद अफजाल, शाहजेब एडवोकेट और अब्दुल वहाब समेत विभिन्न जिलों से आए लोगों ने भाग लिया। खतौली, लोनी, हरियाणा, थानाभवन, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, दिल्ली, जलालाबाद, बड़ौत, बुढ़ाना और कांधला से भी बिरादरी के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

सरधना के सदर हाजी बशीर ने सोसाइटी की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने शमीम अहमद, इकबाल रसना, शब्बीर पांचाली, नईम शामली, हाजी खालिद, हाजी जाबिर, महताब और रियाजू समेत दूर-दराज से पहुंचे मेहमानों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। सरधना यूनिट की ओर से भी सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें