समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसान, नौजवान, व्यापारी, श्रमिक और विपक्ष का दमन करने का आरोप लगाते हुए गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे मौन धरना दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार को कोसा।
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन और महानगर अध्यक्ष आजम शाह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर इक्टठा हुए। सभी कार्यकर्ता कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए गांधी पार्क पहुंचे। यहां पर गांधी प्रतिमा के नीचे मौन धरना शुरू कर दिया। इसके बाद वापस कार्यालय पर पहुंचकर बैठक की। जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासन में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई बेटी के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद की मांग की।
पूर्व एमएलसी उमर अली खान और पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। रोजगार देना तो दूर सभी के रोजगार लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, वरिष्ठ नेता सरफराज खान, जसबीर वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, चंद्रशेखर यादव, फरहाद आलम गाड़ा आदि ने भी विचार रखे।
यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष को लेकर फिर खुला बड़ा राज... अफसरों की खामोशी पर उठे सवाल, पढ़िए पूरा मामला
इस अवसर पवर मनोज प्रधान अहमदपुर, नेत्रपाल, राहुल शर्मा, अर्जुन पंडित, सहदेव गुर्जर, ऋषिपाल प्रमुख, परविंदर प्रमुख, नवाब गुर्जर, राजवीर यादव, इसरार प्रमुख आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/