सुनील कैथवास....होटल डी रोज में यूपी फिल्म फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक
मेरठ। कैंट स्थित एक होटल में रविवार को 25 वें फिल्म मीडिया अवॉर्ड में समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य के लिए बेटियां फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूपी फिल्म्स फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विनय भोला, संस्था के अध्यक्ष ज्ञान दीक्षित और एमडी प्रांजल जैन सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। संस्था की नेशनल फाउंडर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योत्स्ना जैन और जिला अध्यक्ष राधिका अत्रि को सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, मीडिया एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्राइड ऑफ मेरठ अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। संवाद
सुनील कैथवास....होटल डी रोज में यूपी फिल्म फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक