रोहटा। विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों का उद्धाटन करते विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद। संवाद
रोहटा। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव थ्रोट और मीरपुर में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने रविवार को सीसी इंटरलॉकिंग सड़कों का उद्घाटन किया। दोनों गांवों में सड़कों का निर्माण कार्य विधायक निधि से 10-10 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद का फूलमाला से स्वागत किया और क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव में सड़क, बिजली, पानी और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सिवालखास विधानसभा को विकास के मामले में आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। इस मौके पर राशिद, ईश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, गंगा शरण मिस्त्री, अंकित कुमार, कुलदीप हुड्डा, विपिन त्यागी, शहजाद, सुरेंद्र कुमार, राशिद, भूरा, बिट्टू चौहान, निरंकार गिरी, आकाश गिरी, अरुण गिरी, एहसान मीरपुर, रोहताश, नितिन गिरी, कपिल, शहजाद पूठ, कुलदीप हुड्डा रसूलपुर, विपिन मौजूद रहे।