सामाजिक न्याय पार्टी के कार्यकर्ता एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। सामाजिक न्याय पार्टी के कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अति पिछड़ा एवं महादलित वर्ग की सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए आबादी के अनुपात में अलग आरक्षण दिया जाए। पंचायत स्तर पर लोकसभा एवं विधानसभा की सीटों में अलग से आरक्षण दिया जाए। शैक्षिक भागीदारी मजबूत करने के लिए प्राइमरी शिक्षा से उच्च शिक्षा तक फ्री शिक्षा दी जाए। शोषण एवं अत्याचारों को कम करने के लिए एससी एसटी एक्ट की तरह अलग से एक्ट बनाया जाए। 1891 जनगणना के आधार पर महार, तुरैहा जाति को अभिलेखों में दर्ज किया जाए। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र कश्यप, राजेश तुरैहा, पप्पू कश्यप, विभु श्यप, धीरज कुमार, सागर, रोहित कुमार, शियानंद, आकाश आदि थे।