प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था का क्या हाल है ये आप बेहतर तरीके से जानते होंगे, लेकिन इस जिले की कानून व्यवस्था बिगाड़ने के पीछे कौन-कौन है ये आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।
मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के 466 अपराधी ऐसे हैं, जो शहर ही नहीं, पूरे जिले की कानून व्यवस्था का बहीखाता बिगाड़ रहे हैं। एसएसपी के अनुसार इतनी संख्या में अपराधी लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहकर जिले में वारदात कर रहे हैं। वहीं, 300 से ज्यादा अपराधी ऐसे हैं, जो जेल में बंद हैं। पिछले पांच वर्षों में जेल से छूटे इस क्षेत्र के रहने वाले बदमाश पुलिस के निशाने पर हैं। आसपास के जिलों से भी लिसाड़ी गेट के बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ का कहना है कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले सबसे अधिक अपराधी हैं। जो लगातार चोरी, लूट, हत्या, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड की बात करें तो जेल में बंद 300 से ज्यादा ऐसे अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया गया है जो एक जनवरी 2013 के बाद से जेल से बाहर आए हैं।
आरोपियों की लिस्ट जरूर देखें
आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
जांच में सामने आया है कि लूट, चोरी, डकैती और वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। एसएसपी का कहना है कि इसके लिए एसपी सिटी और सीओ कोतवाली को अपराधियों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार को हुई थी घेराबंदी: रविवार को एसएसपी ने सभी एएसपी, सीओ और थानेदारों के अलावा 600 पुलिस और पीएसी कर्मियों के साथ करीब ढाई घंटे तक लिसाड़ी गेट इलाका खंगाला था। इन 25 टीमों का मकसद ऐसे अपराधियों की धरपकड़ करना ही था। जिस तरह से एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ यह अभियान चलाया, उससे साफ हो गया है कि अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए जल्द ही बड़ा अभियान चलेगा।
पांच साल में जेल से छूटे अपराधी
अपराध अपराधी
हत्या 23
लूट 105
डकैती 26
चोरी/वाहन चोरी 269
नकबजनी 31
गैंगेस्टर 12
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/