भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उर्फ भुवी के विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी शादी को लेकर पैतृक गांव लुहारली में ग्रामीणों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मेरठ में 23 नवंबर को शादी के बाद भुवी के पैतृक गांव में ही 26 को रिसेप्शन होगा।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पैतृक गांव जिले के अगौता ब्लॉक स्थित लुहारली में है। पुलिस विभाग में नौकरी के कारण कई साल पहले उनके पिता परिवार समेत मेरठ स्थित गंगानगर कॉलोनी में मकान बनाकर रहने लगे। हालांकि क्रिकेटर भुवनेश्वर और उनका परिवार का गांव में हर मौके पर आना-जाना लगा रहता है। क्रिकेटर भुवनेश्वर की शादी 23 नवंबर को मेरठ में होगी। जबकि ग्रांड रिसेप्शन का कार्यक्रम उनके पैतृक गांव लुहारली में 26 नवंबर को रखा गया है। ऐसे में गांव में रिशेप्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव के लोग भी भुवनेश्वर (भुवी) और बहू नूपुर (नुवी) की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। लुहारली गांव में होने वाले रिसेप्शन में बुलंदशहर और आसपास क्षेत्र के लोग और रिश्तेदार इन खास पलों के गवाह बनेंगे। भुवी के पिता किरनपाल सिंह का कहना है तैयारियां जोरों पर हैं। शादी के लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं।
पढ़ें : भुवनेश्वर की शादी में होंगे ये खास कार्यक्रम, जानने के लिए पढ़ें
इनको है भुवी की शादी का खास इंतजार
भुवनेश्वर की शादी की सबसे ज्यादा बेसब्री बचपन के उन दोस्तों को है, जिन्होंने भुवी के साथ पूरा-पूरा दिन खेत खलिहान और खेल के मैदान में बिताया था। इसमें बचन मावी, शिप्पी मावी, भोला मावी, प्रवीन मावी, प्रदीप, बंटी, मंटू, नवीन, अमित, धीरज, नीरज आदि को अपने दोस्त से मिलने का बेसब्री से इंतजार है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/