बढ़ी ठंड, बरतें एहतियात
- दिन में तीन से चार बार गर्म पानी का सेवन करें
- गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें
- ठंडे पानी और खाद्य पदार्थों से परहेज करें
- काढ़े का सेवन करें, ताकि शरीर में गर्माहट बनी रहे
- ज्यादा ठंड हो तो बिना जरूरत घर से न निकलें
- सर्दी या जुकाम होने पर घर में स्टीम ले सकते हैं, इससे सर्दी में राहत मिलेगी
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
23 18.5 7.8
24 17.5 8.3
25 16.3 7.8
26 17.5 4.2
27 20.6 2.4
28 14.3 5.5
गेहूं के लिए लाभकारी है सर्दी
कृषि विवि के डॉ. यूपी शाही का कहना है कि यह ठंड गेहूं के लिए लाभकारी है। पछेती गेहूं की बुवाई के लिए अधिक से अधिक ठंड का होना जरूरी है।
एक्यूआई 300 से नीचे आया
बदलते मौसम के साथ मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से गिर गया। 300 से ऊपर चल रहा का एक्यूआई गिर गया है। मेरठ का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया।