फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला वेस्ट यूपी का मौसम

Mon, 08 Dec 2025 07:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर शुरू होने से ठिठुरन बढ़ी, 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम पारा
विज्ञापन

10-15 किमी प्रति घंटा से हवा चलने से प्रदूषण भी हुआ कम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान कम हो रहा है और शीत लहर से मौसम बदल गया है। हवा के चलने से प्रदूषण में भी गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मौसम बदला बदला दिखाई दिया। तेज धूप निकली हुई थी, लेकिन दिन में चल रही है हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। हवा के चलने से मौसम सर्द हो गया। रात का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वैधशला पर दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 269 दर्ज किया गया। हवा चलने प्रदूषण में कमी आई है। पल्लवपुरम 255, दिल्ली रोड 270, बेगमपुल 245, जयभीमनगर 242, गंगानगर 230 दर्ज किया गया।
विज्ञापन



तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 25.2 5.2
2 26.2 7.7
3 24.1 7.1
4 23.1 8.2
5 24.0 6.2
6 24.3 10.0
7 25.7 9.7
8 26.5 9.4


आठ दिन का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
1 269
2 329
3 260
4 244
5 306
6 290
7 278
8 269
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें