फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बॉक्सिंग में स्नेहा स्वर्ण और राशि ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एथलेटिक्स के अलावा अब बॉक्सिंग में भी मेरठ की महिला खिलाड़ी आगे निकलकर आ रही हैं। प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ की दो बॉक्सरों ने पदक जीते। इसमें स्नेहा ने स्वर्ण पदक और राशि ने रजत पदक प्राप्त किया। यही नहीं दोनों खिलाड़ियों का नोएडा में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए कैंप में चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 दिसंबर तक लखनऊ में किया गया। प्रतियोगिता मेरठ मंडल की स्नेहा ने 75-80 किलोग्राम वर्ग में प्रतिभाग करते हुए झांसी की बॉक्सर को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भी स्नेहा ने कई बार स्टेट चैंपियनशिप में मेरठ का नाम रोशन किया है। इनके अलावा मेरठ की ही राशि शर्मा ने 48-51 किलोग्राम वर्ग में प्रतिभाग किया और रजत पदक जीता। उन्हें दूसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा। राशि का कड़ा मुकाबला अलीगढ़ की बॉक्सर के साथ हुआ। उन्हें 3-2 से हार का सामना करना पड़ा और दूसरा स्थान के साथ रजत पदक मिला। इस मौके पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह ने भी सभी बॉक्सरों को बधाई दी।
नेशनल कैंप के लिए हुआ चयन
प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के साथ ही दोनों बॉक्सरों का चयन नेशनल कैंप के लिए हो गया। सीनियर महिला व पुरुष नेशनल बॉक्सिंग खेलों का आयोजन 4 जनवरी से नोएडा में किया जा रहा है। इसके लिए 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक गाजियाबाद में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कैंप के आधार पर ही खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें