फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्नेहा ने कांस्य जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नोएडा में आयोजित सीनियर पुरुष और महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की स्नेहा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्नेहा ने सेमीफाइनल तक जगह बनाई। स्नेहा का सेमीफाइनल मुकाबला ओलंपियन पूजा के साथ हुआ। दोनों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला रहा लेकिन स्नेहा इसमें जीत नहीं सकी और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। स्नेहा मूलरूप से बागपत की रहने वाली हैं और मेरठ मंडल से खेलती हैं। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं। उन्होंने 2024 के नेशनल खेलो में भी हिस्सा लिया और दिसंबर 2025 में स्टेट में भी स्वर्ण पदक जीता था। उनके कांस्य पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रॉबिन ने भी उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें