फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समौली में किसान के घेर में निकल रहे सांप, दहशत

विज्ञापन
दौराला - समौली गांव में किसान के घेर में निकले सांप। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। समौली गांव निवासी महफूज सैफी के घेर में रविवार को एक के बाद एक कई सांप निकलने से परिवार में दहशत फैल गई। परिजनों ने किसी तरह सांप को मारकर उन्हें दबा दिया, लेकिन देर रात तक भी सांप के निकलने का सिलसिला जारी रहा। महफूज ने बताया कि रविवार को वह अपने घेर में गया तो उसने एक सांप देखा। सांप की लंबाई लगभग एक से डेढ़ फीट थी। देखते ही देखते कई सांप निकलने शुरू हो गए। बताया कि रात 9:00 बजे तक लगभग 52 सांप निकल चुके थे, जिन्हें वह मारकर गड्ढे में दबा चुके थे। सांप कहां से आए, इसे लेकर उन्हें जानकारी नहीं है। सांप निकलने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बताया कि उन्होंने इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें