एयरपोर्ट एन्क्लेव, सेक्टर-10 शताब्दीनगर में स्थित है, जहां चार मंजिला फ्लैट और 48 विला हैं। योजना की शुरुआत 2014 में हुई थी, जबकि फ्लैट वर्ष 2018 में बने।
आवंटियों ने बताया कि ग्रीन बेल्ट की सफाई न होने से जहरीले जीव-जंतु लगातार निकल रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।
उन्होंने यह भी बताया कि हवाई पट्टी की तरफ की दीवार अधूरी है, जिससे सुरक्षा में चूक हो सकती है। वहीं, फ्लैटों की बाहरी दीवारें बिना रंगाई-पुताई के जर्जर हो चुकी हैं, जो किसी दिन गंभीर हादसे का कारण बन सकती हैं।
स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, और चारों पार्कों की स्थिति भी दयनीय है। वहां भी झाड़ियां, गंदगी और कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं।
आवंटी चाहते हैं कि जल्द से जल्द कॉलोनी की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण और मरम्मत का कार्य कराया जाए।