फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर परिसर में निकला सांप, लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह स्थित मिल रोड पर कपिल थिएटर के पास मंगलवार शाम एक मंदिर परिसर में जहरीला सांप निकलने से लोग डर गए। परिसर में घूम रहे कोबरा प्रजाति के सांप को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय नागरिकों ने काफी मशक्कत और सावधानी बरतते हुए सांप को पकड़कर एक जार में बंद कर दिया और बाद में उसे किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें