फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचायत कार्यालय में निकला सांप, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। नेकपुर बड़कली गांव स्थित पंचायत कार्यालय में शनिवार को सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी और मौजूद ग्रामीण सांप को देखकर घबरा गए। कुछ देर के लिए पंचायत कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कर्मचारी और ग्रामीण कार्यालय से बाहर निकल आए और सांप के वहां से चले जाने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

पंचायत कार्यालय में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान परिसर में सांप दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सांप को किंग कोबरा बताया। सांप दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। ग्रामीण अमित, सुभाष का कहना है कि क्षेत्र के सरकारी भवनों में सांप निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले चिरोड़ी और मछरी गांव के पंचायत घरों में भी सांप निकल चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से पंचायत भवनों में आने वाले कर्मचारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत भवनों की नियमित साफ-सफाई कराने, भवनों के आसपास उगी झाड़ियों और घास की कटाई कराने तथा सांपों के छिपने वाले स्थानों की विशेष निगरानी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें