दो दिन से नहींं हुई पानी की निकासी
- फोटो : अमर उजाला
घर में घुसा सांप, लोगों में दहशत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार रोहटा रोड स्थित ऐरा कॉलोनी के मकान संख्या ए-18-19 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण कॉलोनी में पिछले दो दिनों से जलभराव बना हुआ है। गंदा पानी घरों तक पहुंच गया है और पानी की निकासी नहीं होने से झाड़ियों में रहने वाले सांप तथा अन्य जीव-जंतु रिहायशी इलाकों में आने लगे हैं।
शनिवार को एक सांप उनके घर में घुस गया। आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। इससे पहले शुक्रवार को भी कॉलोनी के एक अन्य घर में सांप निकलने की घटना सामने आई थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: लखनऊ में अखिलेश से मिला पीड़ित परिवार, इकरा हसन रहीं साथ, सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा
नगर आयुक्त से की जल निकासी की मांग
प्रवीण कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से फोन पर शिकायत कर जल्द पानी निकासी और आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द जलभराव दूर नहीं हुआ तो बीमारी फैलने के साथ-साथ जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ सकता है।