फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक को सांप ने डसा

विज्ञापन
सांप के डसने पर अस्पताल में उपचार को लाया युवक। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
घर में सो रहे युवक को सांप ने डसा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर में घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। परिजनों ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और सपेरे के पास लेजाकर युवक का उपचार कराया। कुछ देर बाद तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय मोमीन पुत्र यामीन आंगन में चारपाई पर सो रहा था। सांप ने उसके दाएं पैर में डस लिया। दर्द होने पर आंख खुली तो शोर मचाया। परिजनों ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। युवक को रामराज स्थित सपेरे के पास ले गए और उपचार कराया। परिजनों की माने तों सपेरे ने मोमीन के पैर से जहर निकाल दिया। परिजन उसे घर ले आए। उसके कुछ देर बाद ही मोमीन की तबियत बिगड़ गई। जिसे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें