420 ग्राम गांजा के साथ तस्कर पकड़ा
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंजुम पैलेस के पास से एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा मिला। बरामद गांजे का कुल वजन 420 ग्राम है। आरोपी की पहचान राशिद के रूप में हुई है। वह श्यामनगर, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का निवासी है। संवाद
चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ आरोपी दबोचा
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि फिरदौस, साबिर, रिहाना, आदिल, सलाउद्दीन और शोएब सहित कई स्थानीय निवासियों ने आरोपी सुहैल निवासी सौ फुटा रोड लिसाड़ी गेट को पकड़ा है। पुलिस ने सुहैल के कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल बरामद किए है। संवाद
चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ मूल रुप से गुलावठी बुलंदशहर और वर्तमान में घोपला रोड रिठानी निवासी शिवम चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है। संवाद
-