फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशीले पदार्थ गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक किलो गांजे के साथ तस्कर अनीस को गिरफ्तार किया है। अनीस श्यामनगर, लिसाड़ी गेट का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो गांजा और बाइक जब्त की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सरूरपुर पुलिस सरधना-बरनावा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरनावा की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर अनीस भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब एक किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस अब गांजे के स्रोत और आपूर्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें