फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 1143 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर किए चेक, रीडिंग मिली सही

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियों को दूर करने एवं उपभोक्ताओं में विश्वास बनाने के लिए बिजली अफसर जुटे हैं। एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन के निर्देश पर मेरठ जोन प्रथम में बिजली अफसरों की टीम ने अभियान छेड़ दिया। पांच फीसदी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने के साथ पुराने मीटर को चेक मीटर के तौर पर लगा छोड़ा जा रहा है। उपभोक्ता की संतुष्टि के बाद पुराने मीटर को हटाया जा रहा है। 1143 उपभोक्ताओं के यहां लगे चेक मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग में कोई अंतर नहीं मिला है।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा, अधिशासी अभियंता प्रथम कॉमर्शियल सौरभ मंगला ने बताया कि शहर में तीन लाख 50 हजार 334 उपभोक्ता हैं। इनमें से एक लाख 20 हजार उपभोक्ताओं के यहां पायलट प्रोजेक्ट में ईईएसएल कंपनी के स्मार्ट मीटर लगे हैं। दो लाख 30 हजार उपभोक्ताओं में से अभी तक 64,133 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्ताओं में विश्वास बनाए रखने के लिए उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाकर पुराने मीटरों को चेक मीटर के तौर पर पांच फीसदी उपभोक्ताओं के यहां लगा हुआ छोड़ा जा रहा है।
अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार एवं अधिशासी अभियंता प्रथम सौरभ मंगला का कहना है कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि के बाद स्थापित किए स्मार्ट मीटर को छोड़ दे रहे है और पुराने मीटर को उपभोक्ताओं की सहमति से उतरवा कर ले रहे हैं। अभी तक 1143 उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में कोई अंतर नहीं मिला। मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बताया कि बिजली कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ताकि ऊर्जा की खपत का आंकलन किया जा सके। 588 विभागीय कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त अफसर-कर्मियों के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सरकारी विभागों में 509 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें