फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में बनी समाजवादी छात्रसभा की सरकार 

Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विवि में शपथ लेते छात्र संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा का परचम लहराया। संगठन ने अध्यक्ष पद समेत चार पदों पर कब्जा किया। एबीवीपी के खाते में सिर्फ उपाध्यक्ष पद आया। रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई के संयुक्त पैनल को हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष समेत तीन पदों पर संयुक्त पैनल दूसरे नंबर पर रहा। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर हुई। हार जीत का अंतर सिर्फ 22 वोटों का रहा। रिजल्ट घोषित करते ही सदस्यों को शपथ भी दिला दी। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट दिए।
विज्ञापन

विवि कैंपस का सत्र 2016-17 का छात्रसभा चुनाव समाजवादी छात्रसभा के लिए सबसे शानदार रहा। चार पदों पर जीत ने छात्रसभा को दिवाली मनाने का मौका दे दिया। अध्यक्ष पद पर छात्रसभा के प्रत्याशी देवेश कुमार राणा को 663 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई के प्रत्याशी राहुल सहारन को 641 वोट मिले। हार जीत का अंतर सिर्फ 22 वोटों का रहा। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रत्याशी आंचल सिंह को 686 मत मिले। उन्होंने समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी अभिषेक यादव को 209 वोटों से हराया। अभिषेक को 477 वोट मिले। महामंत्री पद पर सबसे अधिक कांटे की टक्कर हुई। हार जीत का अंतर सिर्फ 15 मतों का रहा। छात्रसभा के प्रत्याशी विवेकानंद सिंह को 685 वोट पड़े। रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई के प्रत्याशी शुभम गौतम को 670 मत मिले। संयुक्त सचिव पर छात्रसभा के सलमान खान को 652 वोट मिले। उन्होंने एबीवीपी के प्रत्याशी मोनू निषाद को 35 वोट से हराया। मोनू को 617 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर छात्रसभा के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को 795 वोट मिले। दूसरे नंबर पर एनएसयूआई और रालोद छात्रसभा के प्रत्याशी अवयव कुमार रहे। अवयव को 600 मत मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें