इसलिए बनाया हत्या का प्लान
ईशु ने पुलिस को बताया कि तमन्ना उसकी सौतेली बेटी है। यह बात उसने अपने परिवार के लोगों से छिपाई थी। उसकी पत्नी तमन्ना से बहुत प्यार करती थी। इसके चलते वह उसकी 8 महीने की बेटी का भी ध्यान नहीं रखती थी। यह बात उसे बहुत खल रही थी। वहीं, तमन्ना अपने पिता और नानी के माध्यम से काफी संपत्ति की हकदार हो चुकी थी। इसके चलते ही उसने हत्या का प्लान बनाया था। उसे उम्मीद थी कि तमन्ना और कौशल की हत्या के बाद करोड़ों रुपये की संपत्ति उसे मिल सकती है।
दोहरे हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी
1. ईशु पुत्र करन सिह निवासी आंबेडकर नगर प्रेम विहार माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ ।
2. विशांत सिंह निवासी जी-ब्लाक कुटी शास्त्रीनगर नौचंदी, मूल निवासी ग्राम बिजौली खरखौदा, मेरठ।
3. रिंकू सिंह, निवासी जी-ब्लॉक शास्त्री नगर कुटी नौचंदी, मेरठ ।
4. दीपक निवासी जी- ब्लाक 11/5 नौचंदी मेरठ ( मूल निवासी मोहल्ला गढ़ रोड हापुड)
यह था मामला
शास्त्रीनगर जी-ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त हेडकांस्टेबल रतन सिंह की पत्नी कौशल और धेवती तमन्ना शास्त्रीनगर में रह रहे थे। रविवार रात हमलावरों ने डकैती के दौरान दोनों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाखों की नकदी और जेवरात लूटे गए थे। इस मामले में पुलिस ने कौशल के तीन पड़ोसियों रिंकू, विशांत और दीपक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के मुताबिक रतन सिंह मूलरूप से बुलंदशहर के बीबीनगर के लोहालारा गांव के रहने वाले थे। वह वर्ष 2012 में बागपत से सेवानिवृत्त हुए थे। कौशल उनकी दूसरी पत्नी थी। रतन सिंह की पहली पत्नी से दो बेटे और एक बेटी है। रतन सिंह की मौत के बाद कौशल अपनी सारी संपत्ति तमन्ना को देना चाहती थी। इसके चलते ही परिवार में काफी समय से विवाद भी चल रहा था। वारदात के बाद पुलिस कौशल के दामाद ईशु और बेटी स्नेहा की भूमिका को संदिग्ध मान रही थी। इसी बिंदू पर छानबीन के बाद हत्याकांड का खुलासा किया गया।