धीमी गति से चल रहा निर्माण, जाम में फंसी एंबुलेंस
मोदीपुरम। हाईवे पर वीकेंड पर लगने वाला जाम आम हो गया। शनिवार की दोपहर बाद से जाम लगना शुरू हुआ और शाम तक बढ़ गया। दो किमी लगे जाम में फंसी एंबुलेंस को बड़ी मुश्किल से निकाला गया।
दौराला से मोदीपुरम की ओर पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर बहुत ही धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण से यहां पर समस्या बढ़ती जा रही है। जाम शनिवार की दोपहर बाद के बाद लगना शुरू हुआ और शाम तक लगता चला गया। करीब दो किमी लंबा जाम लगा हुआ था। जाम पल्हैड़ा से लेकर दुल्हैड़ा चुंगी तक लगा हुआ था। जाम के कारण यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जाम का यह आलम आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। शाम को करीब छह बजे मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। सर्विस रोड से वाहनों के निकलने के कारण वहां पर ज्यादा जाम की समस्या बनती है। इस दौरान पुलिस भी नदारद रही। स्थानीय व्यापारियों के रास्ता बताने पर एंबुलेंस चालक ने पल्लवपुरम फेस दो से पल्हैड़ा होते हुए फेज वन के रास्ते से हाईवे पर पहुंचे। शाम सात बजे तक भी जाम सामान्य नहीं हो सका है। संवाद