फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बरात की चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में छह साल के बच्चे को लगी गोली, हालत गंभीर

Wed, 12 Feb 2020 05:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के एक फार्म हाउस में बरात की चढ़त के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में छह वर्षीय बच्चे को गोली लग गई। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम सिसोली खुर्द में मुरादनगर से बरात आई थी। यहां जुर्रानपुर में भड़ाना फार्म हाउस पर विवाह समारोह आयोजित किया गया था। यहां बरात की चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान गोली छह साल के बच्चे के पैर में जा लगी। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। 

पुलिस के अनुसार गोली किसने चलाई यह जानने के लिए फार्म हाउस की फुटेज जुटाई गई है। बताया गया कि फार्म हाउस गौरव भड़ाना का है जिनका कहना है कि फायरिंग फार्म हाउस के बाहर हुई है। फायरिंग में घायल बच्चे का मेडिकल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें