फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वाहन चोर गिरफ्तार, 14 वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
छह वाहन चोर गिरफ्तार, 14 वाहन बरामद
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। टीपी नगर थाना पुलिस ने सोतीगंज के राहुल काला, मोहसिन और मन्नू कबाड़ी को चोरी के वाहन सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दावा है कि यह तीनों बदमाश दिल्ली और गाजियाबाद से करीब 500 वाहन चुराकर सोतीगंज में कटवा चुके हैं। वहीं, नौचंदी पुलिस ने भी तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने दोनों गिरोह से चोरी के 14 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम नौचंदी पुलिस ने गांधी आश्रम चौराहे पर चेकिंग के दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उनमें से तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि चौथा साथी भागने में सफल रहा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शोएब व मुजम्मिल उर्फ भूरा पुत्र अयूब निवासी सोफीपुर थाना पल्लवपुरम, मोहसिन उर्फ बंदर पुत्र सलीम निवासी जली कोठी थाना सदर बाजार बताए। फरार साथी की पहचान राहुल उर्फ चक्की निवासी होलिका चौक थाना सदर बाजार के रूप में की। उन्होंने बताया कि दोनों बाइक चोरी की हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पटेल मंडप के निकट से पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन

दूसरी ओर, टीपी नगर पुलिस ने भी वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन स्कूटी और दो बाइक बरामद की। बदमाशों ने अपने नाम नरेश उर्फ अजय पुत्र बेदू निवासी शाहपुर जैनपुर थाना रोहटा, आकाश उर्फ जंगली पुत्र सुरेश निवासी काशीराम कॉलोनी परतापुर और टिंकू पुत्र महेंद्र निवासी जाहिदपुर थाना खरखौदा बताए। तीनों ने बताया कि अब तक 500 से ज्यादा वाहन चोरी कर चुके हैं। उन्होंने सोतीगंज में राहुल काला, मन्नू कबाड़ी और मोहसिन कबाड़ी को बाइक बेचना भी स्वीकार किया है। पुलिस उनका नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

अब शातिर कबाड़ी राहुल चक्की फरार
नौचंदी पुलिस से हर बार शातिर कबाड़ी फरार हो जाते हैं। पांच दिन पहले नौचंदी पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपी अयान उर्फ मामा को पैर में गोली लगी थी। जबकि शातिर मन्नू कबाड़ी मौके से फरार हो गया था। अबकी बार भी नौचंदी पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, जबकि शातिर राहुल उर्फ चक्की मौके से फरार हो गया। नौचंदी पुलिस हर बार शातिर अपराधी को पकड़ने में नाकाम हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें