छुर बिजलीघर पर हवन करते विद्युत निगम के कर्मचारी व ग्रामीण।
- फोटो : SARDANA
सरधना। कालंद चुंगी के निकट मोहल्ला किला में रखे 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में मंगलवार शाम आग लग गई। लोगों ने फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। एसडीओ कुमार अनिकेत ने बताया कि फूंके ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। वहीं, विद्युतकर्मियों के मुताबिक एक माह में छह ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। सोमवार में छुर बिजली पर हवन किया गया। जिससे ट्रांसफार्मर न फुंकें। इस मौके पर जेई विवेकमल, संजू फौजी, रविंद्र, तेजपाल, रविंद्र व सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।