फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापरवाही में तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने लापरवाही में दौराला सर्किल के तीन उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इनमें कंकरखेड़ा थाने के उप निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल बाबूराम, दौराला थाने के उप निरीक्षक मंजीत सिंह, पल्लवपुरम थाने के उप निरीक्षक प्रियांक शुक्ला, हेड कांस्टेबल दीपचंद व मुनेश शर्मा शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान कार्य में रूचि न लेने और लापरवाही पाए जाने पर इन सबको लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

-
35 हजार की लूट की घटना झूठी निकली
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में अशोक कुमार से रविवार को हुई लूट की घटना पुलिस ने जांच के बाद झूठी होने का दावा किया है। हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र के गांव सिवाया निवासी अशोक ने रविवार सुबह पुलिस को लूट की सूचना दी थी। बताया था कि वह यहां बेटे के इलाज के लिए आया था। जीआईजी के सामने चाय देने आया था। तभी दो युवक उससे 35 हजार रुपये लूटकर भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच में लूट की घटना झूठी पाई गई। अशोक कुमार की दो लोगों से कहासुनी हुई थी। उन्हें सबक सिखाने के लिए उसने लूट की झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें