फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा, छह लोगों की मौत, दस से अधिक गंभीर रूप से घायल

Thu, 28 Mar 2019 09:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में गुरुवार देर शाम बुढ़ाना से सवारियां भरकर खतौली की ओर आ रही जीप लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक युवती सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हैं। हादसे से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया और हंगामा किया। 

विज्ञापन


हादसा थाना रतनपुरी क्षेत्र में रामपुर कांटे के पास देर शाम करीब आठ बजे हुआ और जीप में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में डग्गामार जीप के परखचे उड़ गए और मौके पर चीखपुकार मच गई, आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों और पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल भेजना शुरू किया। एक युवती सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने उपचार के दौरान मोदीपुरम, मेरठ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। हादसे के घायलों को बेगराजपुर, मोदीपुरम सहित कई जगह भर्ती कराया गया है। 

वहीं हादसे से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने डग्गामार और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। 

इसके बाद एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश, सीओ खतौली कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतकों में से तीन की पहचान इमरान (33) निवासी कस्सावान बुढ़ाना, आदिल (25) निवासी मंडावली बांगर रतनपुरी और अंशुल (25) रतनपुरी के रुप में हुई है। तीन की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें