फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट छह लोग घायल

विज्ञापन
गांव पूठखास में संघर्ष में घायल युवक। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव पूठ खास में पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव पूठखास निवासी जमील पुत्र रमजान व दूसरा पक्ष शिवम पुत्र कंवरपाल के बीच सोमवार सुबह कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। दूसरे वर्ग से हुई इस विवाद की सूचना पर पुलिस को दी गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। पुलिस ने आधा दर्जन घायल लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों का उपचार कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जमील पुत्र रमजान, मानू पुत्र जमील, रामू पुत्र बाबू व दूसरे पक्ष के शिवम पुत्र कंवरपाल, आदेश पुत्र रामू, गौरव आदि को जेल भेज दिया गया है। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। सीओ सरधना पंकज कुमार सिंह के मुताबिक घटना में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें