फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किठौर में भूमि विवाद में मारपीट, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। कस्बे में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग चोटिल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
कस्बे के हापुड़ स्टैंड निवासी शाहिद ने तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 11:45 बजे वह अपने खेत में काम कर रहा था। मोहल्ला सलातीन निवासी कासिम, नाजिम, शाहनवाज, जुनैद, उवैस, उबैद, साकिब धारदार हथियारों, लाठी-डंडों व तमंचों से लैस होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उसके भाई साजिद, राशिद, मुसव्विर को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। हमले में चारों भाई चोटिल हो गए।
विज्ञापन

वहीं नाजिम ने बताया कि किठौर-नंगली की सीमा पर खसरा संख्या 561 में उनकी करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि है। जबकि उनसे सटे खसरा संख्या 560 में महशर की लगभग तीन बीघा कृषि भूमि थी। जिसे महशर ने दिल्ली निवासी राशिद को बेच दिया था। नाजिम, शाहिद ने राशिद को कब्जा दिलाना तय किया। आरोप है कि दोपहर लगभग 12 बजे महशर के बेटे शाहिद, मुसव्विर, साजिद, राशिद अपने दोस्त मुजाहिद और 10-15 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर खसरा 560 और 561 की बाउंड्री करा रहे थे। तभी नाजिम पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद नाजिम, जुनैद, शाहनवाज घटनास्थल पर पहुंचे।
आरोप है कि नाजिम पक्ष ने अपनी भूमि पर बाउंड्री (कब्जे) का विरोध किया तो शाहिद और उसके साथियों ने पुलिस के सामने ही हमला कर दिया। जिसमें तीनों भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय का कहना है कि मारपीट में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें