संपूर्ण समाधान दिवस में एस डी एम व सीओ लोगों की शिकायतों को सुनते हुए। (मवाना)
मवाना तहसील में एसडीएम और सीओ ने सुनीं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 37 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर छह का ही निस्तारण हो सका।
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने की शिकायत में पड़ोसी पर उसकी ससुराल में उल्टी सीधी बात करने और उल्टे सीधे फोटो खींचने की आशंका व्यक्त करते हुए रिश्ता तुड़वाने, कहीं और शादी करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी कहता है कि एक तरफा प्यार करता है, उससे ही शादी करनी पड़ेगी। बहसूमा पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने अगेती प्रजाति व सामान्य प्रजाति का गन्ना दिलाने, लावारिस पशुओं को पकड़वाने, किसानों को बांड के हिसाब से मिल से चीनी दिलाने, रजबहा अकबरपुर माइनर से किसानों को पानी नहीं मिलने, देर से हुए गन्ना भुगतान का ब्याज दिलाने, गांव इकवारा निवासी मामचंद ने भाइयों से आबादी की भूमि में हिस्सा दिलाने, गांव तिगरी की रेखा तोमर ने खेत की पैमाइश कराकर तारबंदी कराने, गांव सठला के अरशद ने भाई अमजद के साथ 18 मार्च को हुई मारपीट के मामले में थाना पुलिस से कार्रवाई कराने के लिए शिकायत की।