फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सिपाही समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में सिपाही समेत छह घायल
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसो में छह लोग घायल हो गए। कोल रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक सिपाही घायल हो गया। हापुड़-किठौर मार्ग पर अतराड़ा में काली नदी के समीप कार व ट्रक की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ से हापुड़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खरखौदा थाने के सिपाही सालिम डाक का कार्य करता है। बुधवार को वह कोल रोड पर डाक देकर लौट रहा था। खरखौदा कस्बे के समीप उसकी बाइक की भिड़ंत दूसरी बाइक से हो गई। जिसमें सिपाही घायल हो गया। जिसे सीएचसी खरखौदा से मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं, हापुड़-किठौर मार्ग पर गांव अतराड़ा के समीप काली नदी के पुल पर हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा से किठौर थाना क्षेत्र के गांव महलवाला में शादी में शामिल होने जा रहे कार सवार लोगों को सामने से आ रहे 10 टायरा ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार तालिब पुत्र ताहिर, शाहरुख पुत्र पामू, सोनू पुत्र मोबीन व सोनू सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें खरखौदा पुलिस ने पहले हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तालिब, आसिफ व सोनू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें