फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज रफ्तार बाइक के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। घर के सामने तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
कस्बे के मोहल्ला टावर वाली गली निवासी परवेज ने लावड़ चौकी में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक उसके घर के सामने से तेज रफ्तार में बाइक लेकर गुजर रहा था। विरोध करने पर युवक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने पिता और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और परवेज के साथ मारपीट शुरू कर दी। परवेज के अनुसार, शोर सुनकर उसके भाई शहजाद और नासिर उसे बचाने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान लोहे की रॉड और सरिया से हमला किया गया। मारपीट में शहजाद के सिर और हाथ में चोट आई। परवेज ने छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, विवाद में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें