फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीके एकेडमी के छह खिलाड़ियों का नेशनल कुश्ती के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एक से पांच नवंबर तक पटना में किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की टीम में मेरठ के परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। एक खिलाड़ी का चयन दिल्ली की टीम में भी हुआ है। एकेडमी के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने चयनित खिलाड़ियों और कोच गुलवीर सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन

क्रिकेट और एथलेटिक्स के बाद अब मेरठ से कबड्डी खिलाड़ी भी बड़े स्तर पर निकल रहे हैं। मेरठ स्थित बीके कबड्डी एकेडमी से लगातार खिलाड़ी निकल रहे हैं। प्रो कबड्डी लीग को लेकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यहां कैंप में शामिल होते हैं। अभी भी यहां नेवी और आर्मी की टीम अभ्यास कर रही हैं। अब एकेडमी में अभ्यास करने वाले छह खिलाड़ियों का जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें पांच खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की जूनियर टीम में, जबकि एक खिलाड़ी का चयन दिल्ली की जूनियर टीम में हुआ है। कोच गुलवीर सिंह को उत्तर प्रदेश जूनियर कबड्डी टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। टीम में चुने जाने वाले खिलाड़ियों में दीपांशु गहलोत, वंश चौहान, देव, परम पंवार, देव और अर्जुन सोम का नाम शामिल है। इनमें अर्जुन का चयन दिल्ली के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें