फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में जहरीला चारा खाने से किसान के छह पशुओं की मौत, कई की हालत खराब

Mon, 10 Aug 2020 11:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जहरीला चारा खाकर छह पशुओं की मौत हो गई। बाकी पशुओं की हालत भी बिगड़ गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने उपचार कर बाकी पशुओं की जान बचाई। पशुओं के पोस्टमार्टम में किसी तरह की बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। घटना की थाने में लिखित में सूचना दी गई है।
विज्ञापन


गांव पुट्ठा निवासी रामेंद्र सिंह ने गांव में ही पशुओं की डेयरी कर रखी है। पशुशाला में चार दर्जन से अधिक पशु हैं। वह पशुओं का चारा आसपास के गांव से खरीदता है। रविवार को रामेंद्र सिंह ने गंज से पशुओं के लिए चारा खरीदा। शाम को चारे की कुट्टी काटकर पशुओं को खिलाई।

चारा खाने के कुछ देर बाद ही पशुओं की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। वे दर्द से तड़पने लगे। उनके गोबर के साथ साथ खून भी आने लगा। रामेंद्र सिंह ने तुरंत ही चिकित्सकों को सूचना दी। डा.सौरभ कुमार सूचना मिलते ही पशुओं का इलाज करने पहुंच गए।
विज्ञापन


के चार गोंवश व दो महिषवंश की मौत हो गई। चारों बच्चे थे। बाकी पशुओं की सही समय पर इलाज मिलने से जान बच गई। आधी रात से ज्यादा समय तक डा.सौरभ पशुओं का इलाज करते रहे। सुबह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह भी टीम को लेकर गांव पहुंचे और पशुओं का इलाज किया। पशुओं की हालत में सुधार हो गया। 

मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया गया है। थाना प्रभारी विनोद त्यागी भी मौके पर ही मौजूद रहे। पशुओं की मौत की रिपोर्ट पशुपालन विभाग ने शासन को भी भेजी है। थाना प्रभारी विनोद त्यागी का कहना है कि रामेंद्र ने पशुओं की मौत की लिखित सूचना दी है।

जिस किसान के खेत से चारा आया था उसकी जांच भी की जा रही है। चारे के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। किसी बाहर के व्यक्ति द्वारा जहर देने की कोई बात सामने नहीं आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें