माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिवालखास के सिवाल में हुई तीन बच्चों की मौत के मामले में सपा ने 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है। यह प्रतिनिधिमंडल मृतकों के परिजनों से मिलेगा। घटना के बारे बारे में जानकारी करेगा और रिपोर्ट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय में देगा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, विधायक शाहिद मंजूर, रफीक अंसारी और अतुल प्रधान, राष्ट्रीय सचिव अंकित शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, प्रदेश महासचिव सम्राट मलिक, सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष तसब्बर अली, सपा नेता नदीम चौहान और रामचंद्र यादव शामिल हैं।
यह था मामला...कस्बा सिवाल खास वार्ड-1 निवासी जितेंद्र की पुत्री मानवी (7), मोनू का पुत्र शिवांश (8)और हिम्मत का पुत्र ऋतिक (8) रविवार तीन अगस्त को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गए थे। दोपहर में घर न आने पर बच्चों की तलाश शुरू की गई। बच्चों के न मिलने पर रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। तलाश के दौरान सोमवार सुबह घर के पास काटी जा रही अवैध कॉलोनी के एक खाली प्लाट में बारिश के पानी भरे गड्ढे में तीनों बच्चों के शव मिल थे।