फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: 'सीता' और 'लक्ष्मण' आज मेरठ में करेंगे रोड शो, 23 अप्रैल को क्रांतिधरा पर गरजेंगे अखिलेश-मायावती

Mon, 22 Apr 2024 11:15 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024: मेरठ में आज रामायण के 'लक्ष्मण' और 'सीता' रोड शो करेंगे। वहीं, 23 अप्रैल को अखिलेश यादव और मायावती क्रांतिधरा में गरजेंगे। इनके अलावा सीएम योगी 23 अप्रैल को रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
सुनील लहरी, दीपिता चिखिलाय, सीएम योगी, मायावती और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार अपने जोरों पर पहुंच गया है। मेरठ में 23 अप्रैल को तीन प्रमुख पार्टियों के दिग्गजों के आने की खबर से सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसी दिन बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली हापुड़ रोड स्थित अलीपुर में हाजी याकूब की मीट फैक्टरी के सामने मैदान में होगी। वह देवव्रत त्यागी के लिए वोट मांगेंगी। बागपत लोकसभा सीट पर मेरठ जिले के गांव हर्रा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी चुनावी जनसभा में सियासी तीर चलाएंगे।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। 24 अप्रैल की शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार में भाजपा की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में सबसे पहले रैली कर चुनावी शंखनाद किया था। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी दो दिन पहले ही सिसौली में रैली को संबोधित कर चुके हैं। अब फिर से भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल के चुनाव प्रचार के लिए 23 अप्रैल को शहर में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन

इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगी। मायावती काफी समय बाद मेरठ में आ रही हैं। रैली को सफल बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ता जुट गए हैं। बसपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह ने बताया कि मंच बनना शुरू हो गया है। बागपत लोकसभा क्षेत्र के गांव हर्रा में सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के पक्ष में वोट मांगेंगे। हर्रा मुस्लिम बहुल है। सपा मुखिया कहीं न कहीं मुस्लिमों को गठबंधन के पक्ष में साधने का काम करेंगे।

पहले चरण में मत प्रतिशत गिरने से जागे राजनीतिक दल
पहले चरण में हुए कम मतदान के बाद जहां भाजपा ने दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज कर दिया है, वहीं बसपा और सपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। इससे पहले चुनाव प्रचार थमने तक सभी राजनीतिक दलों ने रोड शो, चुनावी रैली और अन्य तरीकों से प्रचार करने की रूपरेखा बनाई हुई है।

तीन दिन यातायात रहेगा बाधित
चुनाव प्रचार के दौरान 23 को जहां शहर में सीएम योगी के रोड शो के कारण यातायात बाधित रहेगा। वहीं मायावती की चुनावी रैली के चलते जिले के सभी मार्गों पर बसों का भी टोटा रहेगा। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

रामायण सीरियल की सीता और लक्ष्मण आज मेरठ में करेंगे रोड शो
रामानंद सागर के रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोमवार को मेरठ में होंगे। दोनों कलाकार भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के रोड शो में शामिल होंगे। अरुण गोविल का रोड शो जागृति विहार मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर शहर भर में रहेगा। इससे पहले 22 जनवरी को तीनों कलाकारों की जोड़ी एक साथ अयोध्या में नजर आई थी। अरुण गोविल के पक्ष में सोशल मीडिया पर फिल्मी कलाकार भी उतर आए हैं। गायक कैलाश खेर, सोनू निगम, अनूप जलोटा, हंसराज हंस और हेमा मालिनी वीडियो के जरिए अरुण गोविल के पक्ष में वोटों की अपील कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें