फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बहन के ससुराल वालों पर पंचायत में मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पत्नी के विवाद को लेकर चल रही पंचायत में बहन के ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए किठौर के ईशापुर निवासी सुहेल ने थाना लोहिया नगर में तहरीर दी है। सुहेल ने बताया कि नवंबर 2022 में बहन कनीजहादी की शादी लोहियानगर निवासी अमन पुत्र से की थी। शादी में बीस लाख खर्च के बाद भी दहेज के लिए ससुराल वाले उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। एक साल से उसकी बहन मायके में रह रही थी। 18 अगस्त को लोगों के कहने पर परिजनों ने कनीजहादी को उसकी ससुराल भेज दिया। तीन दिन बाद बातचीत के लिए सुसराल वालों ने उन्हें बुलाया और मारपीट की। अब शनिवार को इस मामले की पंचायत में बहन की ससुराल पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें