मेरठ के दौराला में कुछ दबंगों द्वारा अनुसूचित परिवार में घुसकर दबंगई दिखाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। यहां दादरी गांव में शुक्रवार रात मामूली कहासुनी को लेकर गांव के कुछ युवकों ने अनुसूचित परिवार के घर में घुसकर गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में अनुसूचित जाति के विनोद परिवार के साथ रहता है। बताया कि शुक्रवार को विनोद के परिवार की महिला की गांव के ही गुर्जर बिरादरी के राजवीर पक्ष की एक महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी जानकारी पाकर शुक्रवार देर रात आरोपी राजवीर ने नितिन एवं दो अन्य लोगों के साथ मिलकर विनोद के घर पर धावा बोल दिया।